मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. मंजू सिंह ने विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों की सराहना की।
डॉ. मंजू सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों से आह्वान किया कि वह और अधिक परिश्रम से समाज की विभिन्न कुरीतियों के निवारण के लिए जागरुकता अभियान निरंतर जारी रखे। युवा कल्याण अधिकारी राजेश तिवारी ने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के उत्कृष्ट कार्यों को डिजिटल माध्यम से अधिक प्रचारित करें। कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने सभी छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डॉ. विपिन कुमार, डॉ. सुरभि त्यागी, डॉ. डीके सिंह, डॉ. वीके सिंह, डॉ. विनीता वर्मा, डॉ. हरिओम कटियार, डॉ. दामिनी, डॉ. रेखा, डॉ. अजीत, डॉ. विनीत, डॉ. विपुल आदि मौजूद रहे। संवाद