फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students read newspapers, major news stories were read out in class.

Meerut News: छात्रों ने पढ़ा अखबार, कक्षा में पढ़कर सुनाई गईं प्रमुख खबरें

Thu, 22 Jan 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Students read newspapers, major news stories were read out in class.
गढ़ रोड ​स्थित रामसहाय इंटर कालेज में कक्षा के अंदर  अमर उजाला में छपी  खबरों को पढ़ते   छात्र 
राम सहाय इंटर कॉलेज में पढ़ाई के साथ समाचार पत्र पढ़ने की पहल शुरू हो गई। बुधवार को प्रार्थना सभा के बाद छात्र-छात्राएं कक्षा में अमर उजाला अखबार पढ़ते नजर आए। कई विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान ही अखबार की प्रमुख खबरें पढ़कर सुनाई गईं। इस पहल को लेकर छात्रों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

छात्र अभिनव ने बताया कि अमर उजाला अखबार में देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी भरपूर और उपयोगी खबरें हैं। कक्षा दसवीं के छात्र रमेश गुप्ता ने बताया कि अमर उजाला अखबार के लेख बेहद सारगर्भित हैं। इनसे नई जानकारियां मिलती हैं। स्कूल में अखबार पढ़ने की शुरुआत एक सराहनीय कदम है। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. सुखनंदन त्यागी ने कहा की शासन ने मोबाइल में डूबते किशोर मन को अखबारों के माध्यम से विज्ञान, संस्कृति, इतिहास और समसामयिक विषयों से जोड़ने की बड़ी पहल की है।
विज्ञापन


बता दें कि माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी शासनादेश में विद्यालयों में रोजाना अखबार पढ़ना, समाचारों की कटिंग रखना और ग्रुप डिस्कशन अनिवार्य किया गया है। इससे छात्रों में पढ़ने की प्रवृत्ति बढ़ेगी और भाषा पर पकड़ मजबूत होगी। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि बढ़ते स्क्रीन टाइम से बच्चों की एकाग्रता प्रभावित हो रही है। ऐसे में कक्षा छह से 12 तक हिंदी और अंग्रेजी अखबारों की उपलब्धता अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन संपादकीय लेखों पर चर्चा और स्कूल पत्रिका तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed