फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students planted saplings and pledged to care for them.

Meerut News: छात्रों ने पौधे लगाकर लिया देखभाल का संकल्प

Sun, 05 Jul 2026 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Students planted saplings and pledged to care for them.
भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

:मेरठ। भारत विकास परिषद की मेरठ मेन शाखा द्वारा रविवार को शताब्दी नगर स्थित राधेश्याम मुरारका सरस्वती विद्या मंदिर में मेघा पौधरोपण किया गया। विद्यालय के छात्रावास में रहने वाले 50 छात्रों को एक-एक पेड़ की देखभाल की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जन सेवा न्यास समिति के वीरेंद्र कुमार ने की। डॉ. चंद्रचूड़ मिश्रा, शाखा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव डॉ. सचिन गुप्ता और महिला संयोजिका कामिनी गुप्ता भी उपस्थित रहे। जन सेवा न्यास के छात्रावास प्रमुख संतराम ने विद्यालय परिसर में गड्ढे खोदने और वृक्ष लगवाने में सहयोग किया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने सेवा कार्य पखवाड़ा के तहत साकेत स्थित योग साधना केंद्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 35 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में डॉ. सूरज प्रकाश जयंती भी मनाई गई। डॉ. एसके अग्रवाल ने डॉ. सूरज प्रकाश के जीवन के महत्वपूर्ण नियमों और सिद्धांतों को बताया। कार्यक्रम में योग साधना केंद्र के अध्यक्ष योगेंद्र जैन मुख्य अतिथि रहे।आरके गर्ग, डॉ. सुबोध गर्ग, एम गुप्ता और संरक्षक संस्कार शाखा डॉ. एसके अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की सम्राट शाखा की पर्यावरण समिति ने रविवार को एक अंतरराष्ट्रीय मेघा पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 25 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। यह सेवाकार्य बागपत रोड स्थित बालाजी इंडस्ट्रियल पार्क, ग्राम पचाली जमालपुर मजरा में संपन्न हुआ। अभियान में शाखा संस्थापक विपिन गोयल, संजीव गुप्ता, निखिल अग्रवाल और शाखा सचिव नितिन गोयल ने भाग लिया। प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed