{"_id":"6aaeaf66399a0db131097c8d","slug":"students-in-jani-took-out-a-voter-awareness-rally-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108756-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जानी में छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जानी में छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सीएलएम इंटर कॉलेज, जानी में शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय की 72 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के कैडेट्स और विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्या कुसुमलता ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार और जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। रैली जानी खुर्द में निकाली गई। एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में पंकज कुमार, एनसीसी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, रजनी भास्कर, शिवम आदि का सहयोग रहा।