{"_id":"5ffa0f508ebc3e32e764eeeb","slug":"students-do-not-share-personal-information-kithor-news-mrt5197482126","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं निजी जानकारी शेयर न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं निजी जानकारी शेयर न करें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को साइबर क्राइम पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा रानी तिवारी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान अतंर्गत लैंगिक आधार पर साइबर अपराध के मुद्दे और चुनौतियों पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. वैभव गोयल भारती डीन फैकल्टी ऑफ लॉ सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ रहे। जिसमें डॉ. वैभव गोयल ने छात्राओं को बताया कि छात्राएं ऑनलाइन क्लास, ऑनलाइन शापिंग, सोशल मीडिया के प्रयोग के समय व्यक्तिगत जानकारी फोटो, वीडियो, ईमेल आईडी एवं फोन नंबर आदि शेयर न करें। मोबाइल पर निजी सेटिंग लगाकर रखें। वहीं, एप्लीकेशन डाउनलोड करते समय थर्ड पार्टी एक्सेस की अनुमति न दें। इसमें साइबर क्राइम की आशंका रहती है। वहीं, प्राचार्य ने छात्राओं को बताया कि उनके साथ अभिभावकों को भी साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाने की जरूरत है। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य वक्ता डॉ. रचना बालियान ने किया।