फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students created ruckus in ARIMT College

एआरआईएमटी कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा

Tue, 27 Oct 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Students created ruckus in ARIMT College
गंगानगर। मवाना रोड स्थित एआरआईएमटी कॉलेज में सोमवार को बीएड के छात्रों ने जमकर हंगामा कर दिया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर छात्रवृत्ति के पैसे हड़पने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एआरआईएमटी कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र शेखर गौतम ने बताया कि छात्रों का एडमिशन छात्रवृत्ति के आधार पर कॉलेज में हुआ था। प्रथम वर्ष में उन्हें 60 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिली थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने फीस के नाम पर पूरा पैसा हड़प लिया, जबकि कॉलेज की फीस 50 हजार रुपये है। वहीं द्वितीय वर्ष में भी 34 हजार रुपये स्कॉलरशिप दी गई, लेकिन यह पैसा भी कॉलेज ने हड़प लिया। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने 50 से ज्यादा विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की रकम हड़प ली है।
विज्ञापन

सोमवार को विद्यार्थी इस संबंध में कॉलेज के उच्च अधिकारियों से मिलने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान छात्रों के साथ अभद्रता की गई और उन्हें धमकी दी गई। इससे गुस्साए छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि वे इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। इस दौरान विकास कुमार, अनिल कुमार, नितिन कुमार, संदीप, रिंकू, विशाखा, संजय और गुड्डू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कॉलेज के बीएड विभाग के डीन विक्रांत चौहान ने बताया कि स्कॉलरशिप की रकम फीस में काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed