फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students at the Fine Arts College celebrated their Halloween theme with a freshers' fragrance.

Meerut News: फाइन आर्ट्स कॉलेज में फ्रेशर्स फ्रेगरेंस में हैलोवीन थीम पर झूमे छात्र

Sun, 09 Nov 2025 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Students at the Fine Arts College celebrated their Halloween theme with a freshers' fragrance.
सुभारती विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स कॉलेज में फ्रेशर्स फ्रेगरेंस का आयोजन किया गया। स्रोत : सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स एंड फैशन डिजाइन में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशरस फ्रेगरेंस 2025 पार्टी का आयोजन किया गया। शनिवार को कॉलेज के पं. रविशंकर म्यूजिक हॉल में आयोजित कार्यक्रम कुलपति डॉ. पीके शर्मा और सीईओ डॉ. शल्या राज के निर्देशन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. पिंटू मिश्रा, प्रो. भावना ग्रोवर, डॉ. विधि खंडेलवाल और डॉ. नेहा सिंह ने किया। प्रो. पिंटू मिश्रा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रो. भावना ग्रोवर ने ऐसे आयोजनों को टीमवर्क के लिए महत्वपूर्ण बताया। हैलोवीन थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। तरुण (एनीमेशन) और अमोल (पेंटिंग) को मिस्टर फ्रेशर चुना गया, जबकि राशिका (परफॉर्मिंग आर्ट्स) और खुशी मल्होत्रा (परफॉर्मिंग आर्ट्स) को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया । सीनियर्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नवागंतुक विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया और सेल्फी बूथ पर यादगार पल कैमरे में कैद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed