फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student's neck cut with Chinese manjha, 50 stitches

Meerut News: चीनी मांझे से बाइक सवार छात्र की गर्दन जखमी, आज होगा ऑप्रेशन

Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Student's neck cut with Chinese manjha, 50 stitches
चीनी मांझे से छात्र की गर्दन कटी, 50 टांकें लगे
विज्ञापन

मेरठ। पीवीएस मॉल के पास कुटी चौराहे पर रविवार शाम बाइक सवार छात्र मनीष कुमार (24) की चीनी मांझे की चपेट में आकर गर्दन कट गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसे 50 टांकें लगाने पड़े। उसका उपचार जारी है। युवक के परिजनों और अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि पाबंदी के बावजूद शहर में खतरनाक मांझा बेचा जा रहा है। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं और जिंदगी खतरे में पड़ रही है।
शास्त्रीनगर स्थित रामापुरम निवासी मनीष कुमार पुत्र नंद किशोर पॉलीटेक्निक का छात्र है। नंद किशोर एक स्पोर्ट्स कंपनी में जॉब करते हैं। रविवार शाम को मनीष अपने दोस्त अमन के साथ पीवीएस मॉल की ओर जा रहा था। वह बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट भी लगाया हुआ था। कुटी चौराहे पर पहुंचे तो मनीष की गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आ गई। दोनों युवक सड़क पर गिर गए। मनीष लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल छात्र को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और बेटे की हालत देखकर रोने लगे। वहीं, अस्पताल के मैनेजर मनीष पंडित का कहना है कि छात्र की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

पाबंदी के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहा चीनी मांझा
मिश्रित धातु से बने चीनी मांझा प्रतिबंधित है। तमाम दावों के बावजूद इसे शहर में बेचा जा रहा है। इसके चलते लोगों के साथ ही पक्षियों के साथ भी हादसे हो रहे हैं। शहर के खत्ता रोड, गोला कुआं, खैरनगर, लालकुर्ती, घंटाघर और पीएल शर्मा रोड पर लगातार खतरनाक मांझा बिकने की शिकायतें मिलती रही हैं। यह मांझा बेहद मजबूत माना जाता है। 300 ग्राम मांझे की कीमत 200 से 400 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मांझे से हुए कुछ बड़े हादसे
15 अगस्त 2022- मेट्रो प्लाजा के पास चीनी मांझे से एमडीए के चतुर्थ कर्मचारी की गर्दन कट गई थी। समय पर उपचार मिला तो जान बची।
15 अगस्त 2022- टीपीनगर थाने के पास पिता के साथ बाइक पर जा रही बच्ची की चीनी मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गई थी
15 अगस्त 2022- लिसाड़ीगेट क्षेत्र में चीनी मांझे के करंट से एक बच्चे का हाथ झुलस गया था
23 सितंबर 2021- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पल्लवपुरम के पल्हैड़ा फ्लाइओवर पर चीनी मांझे से बीफार्मा के छात्र का गला कटा। बाइक से गिरने पर छात्र की मौत
29 सितंबर 2020- गढ़ रोड पर शाहजहांपुर में बाइक सवार की मांझे से गर्दन कटी
22 जनवरी 2020- गढ़ रोड पर सीमेंट व्यापारी की चीनी मांझे से गर्दन कटी। हादसे के समय व्यापारी दुकान से लौट रहे थे
27 नवंबर 2019- मलियाना पुल पर मांझे से युवक की गर्दन कटी और बुरी तरह जख्मी हो गया
- मामले की जांच कराई जा रही है। चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ पहले भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जा चुकी है। अब फिर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - पीयूष सिंह, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed