{"_id":"690e5f52cfce15c4ed0d8e74","slug":"student-riding-a-scooter-dies-in-a-road-accident-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1022569-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर तीन में बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्र रचित भटनागर (19) की मौत हो गई। वह घर का इकलौता बेटा था। वह स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता अंशुल भटनागर ने ब्रह्मपुरी थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच पड़ताल कर रही है।
माधवपुरम सेक्टर तीन निवासी रचित भटनागर बृहस्पतिवार देर रात कहीं जाने के लिए घर से स्कूटी लेकर निकला था। पुलिस चौकी से पास पुलिया पर किसी वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। कॉलोनी वालों की सूचना पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में लगी है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरो की मदद ली जा रही है।
-- --