{"_id":"690a6b47c00a1695760924ec","slug":"student-injured-in-firing-knife-attack-on-ccsu-campus-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1019989-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू परिसर में छात्र पर फायरिंग, चाकू से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू परिसर में छात्र पर फायरिंग, चाकू से हमला कर किया घायल
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार देर रात को छात्र आर्यन पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर अक्षय बैसला ने अपने साथियों के साथ मिलकर आर्यन पर फायरिंग की और फिर चेहरे पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। घायल छात्र की ओर से आरोपियों के खिलाफ मेडिकल थाने में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पीड़ित छात्र का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने हम मंत्री के आदमी हैं कहकर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव मोरा निवासी आर्यन यहां गंगानगर में एफआईटी कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। उसका आरोप है कि मंगलवार रात में परतापुर क्षेत्र निवासी अक्षय बैसला ने उसे फोन कर चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाया था। जहां पर अक्षय बैसला ने आर्यन से बियर पिलाने के लिए पैसे मांगे। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर अक्षय बैसला और उसके साथी विक्रम मावी ने उस पर हमला किया। इस दौरान उसके ऊपर फायरिंग की। इसमें वह बाल-बाल बचा। तभी हमलावरों ने उसे पर चाकू से प्रहार किया। इससे बचते हुए भी उसके चेहरे पर चाकू लगने से गहरा घाव हो गया।
आर्यन को उसके साथियों ने उसे मेरठ मेडिकल में ले जाकर उपचार दिलाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी अक्षय बैसला हिस्ट्रीशीटर है। पीड़ित छात्र की ओर से हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -