फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student election today in four college

चार कॉलेजों में आज बनेगी छात्रों की सरकार  

Thu, 17 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 17 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
student election today in four college
इस्माईल कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पूर्व आयोजित सभा में मौजूद मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
शहर के चार कॉलेजों में बृहस्पतिवार को छात्रसंघ चुनाव होगा। मेरठ कॉलेज, डीएन, इस्माईल और कनोहर लाल डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राएं वोट कर अपनी सरकार चुनेंगे। शहर के सबसे बड़े कॉलेज मेरठ कॉलेज पर सबकी निगाहें हैं। यहां दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। वहीं डीएन कॉलेज में हर चुनाव में विवाद होता है, जिससे पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। प्रचार के अंतिम दिन छात्रों ने पूरी ताकत झोंक दी। शहर से लेकर गांवों तक प्रचार किया गया।
विज्ञापन

 
मेरठ कॉलेज में दस हजार वोटर
मेरठ कॉलेज में करीब 10 हजार छात्र-छात्राएं हैं। छात्र संगठनों ने गांवों से छात्रों को लाने के लिए गाड़ियां लगाई हैं। संगठन से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बड़ी संख्या में टैक्सी किराये पर ली गई हैं तो संगठन से जुड़े सदस्यों को भी गाड़ियां लाने के लिए कहा गया है। कालेज में मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे के बीच होगा। मतदान के लिए 22 बूथ बनाए गए हैं। वहीं मतों की गणना दोपहर तीन बजे से की जाएगी। देरशाम तक रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। वहीं मेरठ कॉलेज में प्रत्याशियों ने कॉलेज के बाहर टेंट लगवाकर खाने पीने की पूरी व्यवस्था कर दी है। 
विज्ञापन

 
डीएन में कड़ा होगा मुकाबला 
डीएन डिग्री कॉलेज में मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। यहां पर एबीवीपी, समाजवादी छात्रसभा, राष्ट्रीय लोक दल छात्रसभा मैदान हैं। मतदान से एक दिन पहले कालेज प्रशासन इंतजाम करने में जुटा रहा। वहीं उम्मीदवार और उनके समर्थक वोटरों को मनाने की कोशिश में लग रहे। डीएन कॉलेज में करीब 3300 वोटर हैं। कॉलेज में सुबह साढ़े नौ बजे से मतदान शुरू होगा, जो दोपहर 2:30 तक चलेगा। मतदान के लिए 10 पोलिंग बूथ बनाये गए हैं। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस्माईल, कनोहर लाल में 9 बजे से मतदान 
इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज और कनोहर लाल महिला डिग्री कॉलेज में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा। इस्माईल में 5 पदों पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। कनोहर लाल कॉलेज में 4 पदों पर 11 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। संयुक्त सचिव पद पर प्रीति धामा निर्विरोध जीत चुकी हैं। दोनाें कॉलेजों में मतदान के लिए 5-5 बूथ बनाए गए हैं। छात्राओं की यूनिफार्म और आईकार्ड चेक की जाएगी। मतदान के बाद 3 बजे से मतगणना होगी। शपथ ग्रहण समारोह होगा। 9 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्रॉफी होगी। इस्माईल कॉलेज में 2645 एवं कनोहर लाल में 1700 छात्राएं हैं।


महिला कॉलेजों में ये हैं प्रत्याशी 
इस्माइल कॉलेज में अध्यक्ष पद पर बुलबुल चौधरी, आंचल, पूजा, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रियंका चौधरी, मेघा रानी, भूमिका, सचिव पद पर वर्षा सेन, कहकशां सिद्दकी, संयुक्त सचिव पर मंतशा हुसैन, आरजू एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए निलोफर, लवी, अंजली और आशिका परवीन मैदान में हैं। कनोहर लाल में अध्यक्ष पद पर दीपा, सुरभि और निधि सहरावत हैं। उपाध्यक्ष पर काजल, अरुणा व माही कश्यप हैं। सचिव पद पर प्रिया गुप्ता व अन्नू भारती हैं। कोषाध्यक्ष पर सिमरन और रुकसाना मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed