फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student died in Delhi hospital after youths attacked in college at Shamli district

यूपी: घायल छात्र ने दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम, कॉलेज में खुलेआम हुई थी अराजकता

Mon, 28 Oct 2019 02:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Oct 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Student died in Delhi hospital after youths attacked in college at Shamli district
छात्र पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला

शामली जिले के एक कॉलेज परिसर में हुई चाकूबाजी में घायल हुए छात्र ने रविवार की रात को उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया गया कि दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा को शामिल जा रहा है।  

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
कैराना के एक कॉलेज परिसर में खुलेआम छात्रों के बीच चाकूबाजी हो गई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि पहले कुछ युवकों में कहासुनी होती है। इसी दौरान एक युवक वहां से बाइक लेकर जाने लगा तो आरोपी छात्र ने बाइक पर बैठे लाल शर्ट पहने युवक की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई थी। वहीं घायल युवक ने अपनी पीठ से चाकू निकाला और आरोपी छात्र की ओर दौड़ गया। उसने भी आरोपी छात्र पर चाकू से हमला किया जिससे आरोपी छात्र भी मामूली रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हायर सेंटर के लिए रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेस कोड लागू करने के दावों पर उठे सवाल 

पिछले दिनों विजय सिंह पथिक कॉलेज प्रशासन ने दावा किया था कि बिना ड्रेस के कॉलेज में छात्रों की एंट्री नहीं होगी, किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लेकिन इस वारदात ने कॉलेज प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि मौके पर मौजूद छात्र ड्रेस में नहीं हैं। छात्रा का भाई और उसका साथी युवक भी बाइक से कॉलेज परिसर में आ गया। सवाल उठता है कि आखिर बाहरी युवक कॉलेज में कैसे आए। यदि चेकिंग होती, तो वारदात टल सकती थी।

एएसपी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed