फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths attack on a student in Saharanpur district of Uttar Pradesh

यूपी: ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हायर सेंटर के लिए रेफर

Thu, 24 Oct 2019 07:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Oct 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Youths attack on a student in Saharanpur district of Uttar Pradesh
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के रणखंडी गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रहे ग्यारहवीं कक्षा के छात्र पर चार युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बीच बचाव के दौरान छात्र का एक साथी भी घायल हो गया। 

विज्ञापन


रणखंडी खेड़ी पट्टी निवासी जसवीर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र निशांत ठाकुर फूल सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार की शाम करीब छह बजे वह अपने साथी हिमांशु के साथ गांव में स्थित एक सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। आरोप है कि जब वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचा तो गांव के चार युवक रास्ते के बीच में खड़े हुए थे। जब निशांत ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा तो वह गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो उक्त युवकों ने बलकटी, लोहे की रॉड और फावड़े से उस पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जसवीर के मुताबिक जब हिमांशु ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कॉलेज में अराजकता, पीठ में लगा चाकू निकाल आरोपी के पीछे दौड़ा युवक, किए कई वार, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


जसवीर ने बताया कि जानकारी मिलने पर उन्होंने निशांत और हिमांशु को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते निशांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed