फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strike over the assurance of sewer construction

धरने पर पहुंचे निगम अधिकारी, नाला निर्माण के आश्वासन पर धरना खत्म

Wed, 30 Dec 2020 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Strike over the assurance of sewer construction
मेरठ। नाला और सड़क निर्माण की मांग को लेकर नूरनगर पुलिया पर चल रहा धरना सहायक नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। सपा नेता गुर्जर ने निर्माण शुरू नहीं होने पर फिर से धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सपा नेता पवन गुर्जर और स्थानीय लोगों ने सोमवार से नूरनगर पुलिया पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। लोगों की शिकायत थी कि दिल्ली रोड से नूर नगर पुलिया तक सड़क और नाले का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इससे जहां क्षेत्र में जलभराव हो रहा है वहीं दुर्घटना होने का भी डर है। लोगों ने काम नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह धरना स्थ्ल पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। ब्रजपाल सिंह ने कहा कि अगले महीने होने वाली 15वें वित्त आयोग की पहली बैठक में नाले का प्रस्ताव पास कराया जाएगा। आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया गया। इस मौके पर गजनफ्फर अलवी, अमजद अली, निशांत भड़ाना, कीर्ति घोपला, फरदीन, महबूब अलवी, वकील मंसूरी, भूपेंद्र पाल, गनी, अमरीश विकल, दीपक भड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed