फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strike of electricity employees ends as soon as letter comes from Lucknow, employees return to work

Meerut News: लखनऊ से पत्र आते ही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी

Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Strike of electricity employees ends as soon as letter comes from Lucknow, employees return to work
लखनऊ से पत्र आते ही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी
विज्ञापन

मेरठ। लखनऊ से पत्र आने के बाद बिजली कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक रोहित ने बताया कि देर रात पत्र मिल गया है। वहीं हड़ताल में शामिल होने वाले 230 कर्मचारियों को वेतन रोकने का नोटिस और 16 कर्मचारियों का तीन दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। इसके अलावा मेरठ डिस्कॉम में 17 संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से 29 नवंबर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को पांचवें दिन भी कर्मचारियों ने ऊर्जा भवन पर धरना दिया। इस दौरान शहर के सभी बिजलीघरों पर ताला पड़ा रहा। पिछले पांच दिनों से न तो कोई नया कनेक्शन दिया गया। शनिवार को लखनऊ में ऊर्जा मंत्री और कर्मचारियों की बैठक हुई। समिति के अनुसार मंत्री ने काफी मांगों पर सहमति जता दी है। उसके बाद हड़ताल खत्म कर दी र्गई। इस दौरान सीपी सिंह, आरए कुशवाहा, केके सारस्वत, आशुतोष शर्मा, अमित खारी, मुकेश यादव, विवेक सक्सेना, भूपेंद्र सिंह, प्रियव्रत शर्मा, सुमित पाल, मोहित, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ में तैनात अधिशासी अभियंता संदीप तिवारी की मौत पर कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया। ऊर्जा भवन में कर्मचारियों ने कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चार संविदा कर्मचारियों के निधन पर भी शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुमायूं नगर में फाल्ट, दिनभर गायब रही बिजली
शनिवार को हुमायूं नगर फीडर में फाल्ट होने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह 6 बजे बिजली गई तो देर शाम तक ठीक नहीं हो पाई। इसे लेकर सपा नेता बदर अली ने भी हंगामा किया। फाल्ट के कारण रसूल नगर, गैस गोदाम, हुमायूं नगर समेत कई क्षेत्र प्रभावित हुए। करीब 8 घंटे तक यहां विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा कंकरखेड़ा, लोहियानगर समेत कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
नोटिस दिए गए हैं
हड़ताल में शामिल 230 कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। 17 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। बड़ौत और हापुड़ में दो जेई निलंबित किए गए हैं।
अरविंद मल्लप्पा बंगारी, प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed