फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strict action should be taken against those who burn stubble

पराली जलाने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई करें, मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

Mon, 19 Oct 2020 07:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Oct 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against those who burn stubble
पराली जलाने पर होगी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पराली जलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी को भी मानव जीवन से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल के तीनों जिलों में 29 पराली जलाने की घटनाएं हुई है। इसमें सबसे अधिक 16 घटनाएं सहारनपुर जनपद में हुई है। 

विज्ञापन


सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त ने पराली जलाने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पराली को गोशालों में भेजा जाए। मंडल के सभी ग्राम प्रधानों और किसानों को जागरूक भी किया जाए। संयुक्त कृषि निदेशक डीएस राजपूत ने बताया कि एक से 17 अक्तूबर तक मंडल में 29 स्थानों पर फसल अवशेष जलाए जाने की घटना हुई हैं।
विज्ञापन


जिनमें से सहारनपुर में 16, शामली में 10 एवं  मुजफ्फरनगर में तीन घटनाएं हुई है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं के लिए दोषी 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं नौ ग्राम प्रधानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 किसानों से 82 हजार रुपये अर्थदंड के नोटिस जारी कि ए गए हैं एवं 11 के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि 114.60 क्विंटल पराली निराश्रित गोशालाओं को भेजी गई है। साथ ही एक कंबाइन हार्वेस्टर जब्त की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed