फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stories and novels are closer to life: Prof. Aslam Jamshedpuri

जीवन के करीब कहानियां और उपन्यास होते हैं : प्रो. असलम जमशेदपुरी

Fri, 12 Sep 2025 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Stories and novels are closer to life: Prof. Aslam Jamshedpuri
सीसीएसयू के उर्दू विभाग में हुआ कार्यक्रम
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग अध्यक्ष प्रो. असलम जमशेदपुरी ने कहा कि बेशक साहित्य जीवन की व्याख्या करता है। जो कहानियां या उपन्यास जीवन के करीब होते हैं, वह जनता को अपनी कहानी का अहसास कराते हैं। कार्यक्रम में तीन कहानियां पढ़ी गईं। तीनों ही बेहतरीन थीं। इन कहानियों में वो सारे गुण मौजूद थे, जो किसी भी सफल कहानी की पहचान होते हैं। कहानी लिखना एक कला है, लेकिन उसका वाचन, वाचन शैली, स्वर और हाव-भाव भी किसी कला से कम नहीं हैं। अगर वाचन शैली अच्छी न हो तो कहानी का प्रभाव खत्म हो जाता है। बीए ऑनर्स के छात्र मुहम्मद नदीम द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर डॉ. अलका वशिष्ठ, डॉ. फराह नाज़, अफाक अहमद खान, भारत भूषण शर्मा, अनिल शर्मा, नुजहत अख्तर, सैयदा मरियम इलाही, कशिश खान, ताहिरा परवीन, मुहम्मद शमशाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed