{"_id":"69543adaa961c9ae0e040781","slug":"stf-arrested-four-members-of-an-interstate-ganja-smuggling-gang-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1068367-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसटीएफ ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसटीएफ ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा पकड़े गए चार मादक पदार्थ के तस्करों से बरामद कारें। ..... स्वयं
- फोटो : shiv tripathi
स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों मेरठ के गांव पबला निवासी हिस्ट्रीशीटर अनुज, इंचौली निवासी अमजद, बीटा निवासी राहुल कुमार और शामली जनपद के गांव बुटराडा निवासी खुशनूद खान को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो क्विंटल 24 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। दो कारों से ओडिशा से तस्करी करके लाए गए इस गांजा की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है।
एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओडिशा से अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर एसटीएफ की टीम हापुड़ जनपद में थी। मंगलवार सुबह हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में किठौर रोड पर चेकिंग के दौरान दो कारों निशान और स्कॉर्पियो को रोककर जांच की तो कारों में से दो क्विंटल 24 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान घेराबंदी कर चारों तस्करों अनुज, अमजद, राहुल और खुशनूद को गिरफ्तार कर लिया। इनसे चार मोबाइल भी बरामद हुए। दोनों कार को भी सीज कर दिया। इस संबंध में हापुड़ देहात कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों को हापुड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान हापुड सीओ सिटी वरुण मिश्र भी मौजूद रहे।
खोखनी के ग्राम प्रधान ने मंगवाया था गांजा, चार हजार का दस हजार में बेचता है
एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खोखनी के ग्राम प्रधान फरमान ने पहले शाहआलम निवासी सिवाल खास को गांजा खरीदने के लिए ओडिशा भेजा। इसके बाद इन चारों आरोपियों को ओडिशा से गांजा लेने के लिए भेजा था। इन्होंने बरामद गांजा ओडिशा से विश्वजीत नामक व्यक्ति से चार हजार रुपये प्रति किलोग्राम खरीदा था, जिसे इन आरोपियों को खोखनी में ग्राम प्रधान के बताए स्थान पर उतारना था। फरमान प्रधान 8 से 10 हजार में बेचता था।
विज्ञापन
होटल चलाता है अनुज, अमजद की एजेंसी है
एएसपी के अनुसार, पकड़ा गया अमजद गंगानगर मेरठ में जैदी ई-रिक्शा एंड बैटरी की एजेंसी चलाता है। वह मोटा पैसा कमाने की चाह में अपने मामा के माध्यम से फरमान ग्राम प्रधान खोखनी से मादक पदार्थों की तस्करी में जुड़ा था। वह भी गांजे की तस्करी करने लगा। राहुल खेती का काम करता है और मोटी रकम कमाने के लिए वह गांजे की तस्करी में जुड़ गया। अनुज इंचौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है और गंगानगर मेरठ में गीतांजली के नाम से ओयो होटल चलाता है। गंगानगर में ही अमजद से जान पहचान हुई और उसके साथ मिलकर गांजे की तस्करी करने लगा। खुशनूद ट्रक ड्राइवर है और वर्ष 2021 से शाहआलम के साथ मिलकर गांजे की तस्करी कर रहा है।