फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Statue of Mata Parvati and Nandi stolen from Shiva temple in Phaphunda, fury among villagers due to incident

फफूंडा में शिव मंदिर से माता पार्वती व नंदी की मूर्ति चोरी, घटना से ग्रामीणों में रोष

Thu, 21 Oct 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Statue of Mata Parvati and Nandi stolen from Shiva temple in Phaphunda, fury among villagers due to incident
फफूंडा में शिव मंदिर से माता पार्वती व नंदी की मूर्ति चोरी, घटना से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव फफूंड़ा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर से मंगलवार रात चोर सैकड़ों वर्ष पुरानी माता पार्वती और नंदी की संगमरमर की मूर्ति चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है।
गांव फफूंड़ा में हापुड़-मेरठ रोड पर प्राचीन शिव मंदिर है। मंगलवार रात चोर मंदिर परिसर में घुसकर सैकड़ों वर्ष पुरानी माता पार्वती और नंदी की संगमरमर की मूर्तियां उखाड़ ले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर परिसर में पूजा करने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हो गए तथा रोष जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ जांच भी की। ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्र में मूर्तियों की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने मंदिर में बैठक कर पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने और आरोपियों को दबोचने की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मंदिर परिसर में शाम के समय कुछ लोगों द्वारा शराब पीने की भी शिकायत मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले भी चोरों ने मंदिर परिसर के एक कमरे का ताला तोड़कर बैटरी, इनवर्टर व एंप्लीफायर चोरी कर लिया था। पुजारी ने थाने में इसकी तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 वर्ष पहले भी की थी मूर्तियां खंडित
ग्रामीणों के अनुसार, करीब 12 वर्ष पहले भी बसपा के कार्यकाल में कुछ अराजक तत्वों ने भगवान शिव के परिवार सहित कई मूर्तियां खंडित कर दी थी। विरोध में ग्रामीणों ने हापुड़-मेरठ रोड जाम कर दिया था। पुलिस प्रशासन ने अपने खर्चे से मंदिर परिसर में नई मूर्तियां स्थापित कराई थी।
माहौल बिगाड़ने की साजिश तो नहीं
बुधवार को दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर का इसी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर व विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर कार्यक्रम संभावित था। घटना के बाद दूसरे मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि कहीं माहौल बिगाड़ने के लिए ही तो अराजक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

अभी नहीं मिली तहरीर
मंदिर परिसर से मूर्तियां चोरी होने के मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। चार दिन पहले चोरी हुए सामान के मामले में भी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -संजय शर्मा, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed