{"_id":"664fba3e39931e08380d78e4","slug":"statue-of-mahatma-buddha-installed-at-railway-station-meerut-news-c-30-1-sah1001-124210-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रेलवे स्टेशन पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रेलवे स्टेशन पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित
Fri, 24 May 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 24 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थापित महात्मा बुद्ध की प्रतिमा।
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को स्थापित कर दिया है। रेलवे अधिकारियों ने प्रतिमा को बुद्ध पूर्णिमा पर स्थापित किया है। प्रतिमा की ऊंचाई नौ फुट है, जो यहां आने वालों को अपनी ओर आकर्षित कर रही। वहीं, अंबाला से गतिशक्ति के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर ने रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
इन दिनों रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। अंबाला से डीआरएम समेत अन्य अधिकारी समय-समय पर यहां आकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा पर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को स्थापित किया है। महात्मा बुद्ध की प्रतिमा नौ फुट की है, जो पंजाब से बनकर आई है। इससे पूर्व रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन पर मंदिर नुमा स्ट्रक्चर भी रखा गया था।
बृहस्पतिवार को अंबाला से गतिशक्ति के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार सिंह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने यहां सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम, नई पार्किंग, नया प्रवेश द्वार, द्वितीय प्रवेश द्वार आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द काम को पूरा किया जाए, ताकि रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।