फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State-wide campaign of Vidyut Joint Sangharsh Samiti from 15th

Meerut News: विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति का प्रदेशव्यापी अभियान 15 से

Mon, 13 Apr 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
State-wide campaign of Vidyut Joint Sangharsh Samiti from 15th
मेरठ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार 15 अप्रैल से 21 मई तक प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की है। यह निर्णय लखनऊ में 11 अप्रैल को हुई संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

संयोजक आलोक त्रिपाठी ने बताया कि उत्पीड़न की कार्रवाई वापस न होने पर गर्मियों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी शीर्ष प्रबंधन की होगी। अभियान के दौरान सभी डिस्कॉम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। उत्पीड़नात्मक कार्रवाई होने पर बिजली कर्मी काम छोड़कर बाहर आएंगे।
विज्ञापन

मेरठ डिस्कॉम मुख्यालय पर 24 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन होगा। आंदोलन के दौरान की गई सभी अनुशासनात्मक और उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां तत्काल वापस ली जाएं। सेवा से हटाए गए अनुभवी संविदा कर्मियों को भी पुनः कार्य पर रखा जाए। बैठक में प्रदेश संयोजक शैलेंद्र दुबे, राहुल बाबू कटियार, महेंद्र राय, पीके दीक्षित, जितेंद्र सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed