फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP's tenure was worse than the times of Babur and Akbar: Sangeet Som

बाबर और अकबर के जमाने से भी खराब था सपा का कार्यकाल : संगीत सोम

Mon, 15 Sep 2025 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
SP's tenure was worse than the times of Babur and Akbar: Sangeet Som
दौराला- कस्बे में ब्राह्मण समाज के लोगों को संबो​धित करते पूर्व विधायक संगीत सोम। स्रोत : संवाद
दौराला। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि सपा कार्यकाल में वह बोलते भी थे और संघर्ष भी करते थे। मुझे साढ़े तीन महीने तक जेल में रखा गया। सपा सरकार का कार्यकाल बाबर और अकबर के जमाने से भी खराब था। वे कस्बे में रविवार को ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच स्वागत समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विनीत पाठक के आवास पर पहुंचकर संगीत सोम ने कहा कि वह 18 साल से जनता के बीच में हैं। वह कभी समाज से नाराज नहीं हो सकते। उन्होंने 10 साल में काफी कार्य कराए और अब हार के बाद भी कार्य करा रहे हैं। वह मुस्लिम वर्ग के खिलाफ नहीं हैं। उनके पास आज भी मुस्लिम लोग आते हैं, जिनके वह कार्य कराते है। वह केवल देश व प्रदेश में अराजकता और माहौल खराब करने वालों का विरोध करते हैं। हमारे परिवार ने हमें यह संस्कार दिए हैं कि कोई भी शुभ कार्य करो तो ब्राह्मण का आशीर्वाद लेकर करो।
विज्ञापन

यह लोकतंत्र है, कोई कही भी वोट दे सकता है। यदि सभी एक जगह वोट देने लगे तो चुनाव ही नहीं होंगे। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से कहा कि चाहे जो हो जाए वह आगे भी जातियों को लड़ाने का कार्य कभी नहीं करेंगे। भाजपा सरकार में आज गुंडे माफिया प्रदेश से बाहर हैं। कानून व्यवस्था मजबूत है। विपक्ष समाज की बात करता है लेकिन राजूपाल की पत्नी को यह कहने पर पार्टी से बाहर कर दिया कि उन्हें न्याय मिल गया। इस दौरान नवीन शर्मा, मनोज चिरौड़ी, मनोज भारद्वाज, नितिन शर्मा, अशोक, रामकुमार, अनिल, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed