फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports teacher honored for the successful conduct of the state-level hockey tournament.

Meerut News: प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता के सफल संचालन पर खेल शिक्षक सम्मानित

Mon, 21 Sep 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Sports teacher honored for the successful conduct of the state-level hockey tournament.
- फील्ड ऑफिसर की जिम्मेदारी निभाने पर मिला प्रशस्ति पत्र और शील्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। रामपुर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाने पर बीपी इंटर कॉलेज भराला के खेल शिक्षक कपिल कांत को सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में फील्ड ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाली।

16 से 19 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग के मुकाबले सींगनखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और बालिका वर्ग के मुकाबले पनवड़िया स्थित नवाब जुल्फिकार अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए। प्रतियोगिता के दौरान खेलों का निर्धारित समय पर संचालन और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी कपिल कांत ने निभाई। प्रतियोगिता के सफल समापन पर रामपुर की जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल और मुरादाबाद मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवलाल ने कपिल कांत को प्रशस्तिपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। विभिन्न मंडलों से पहुंची टीमों के मैनेजर, मंडलीय सचिव क्रीड़ा और प्रधानाचार्यों ने भी उन्हें बधाई दी। बीपी इंटर कॉलेज भराला लौटने पर विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कपिल कांत का स्वागत किया। प्रधानाचार्य और विद्यालय परिवार ने उनके सम्मान को विद्यालय के लिए गौरव की बात बताते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed