फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports Program in Meerut: CM Yogi Adityanath did not talk about politics in his speech

खास कार्यक्रम: हैरान करने वाला था सीएम योगी का बदला हुआ अंदाज, सियासत नहीं... सिर्फ दिल जीतने की कोशिश

Fri, 12 Nov 2021 01:26 PM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज-मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज-मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Nov 2021 01:26 PM IST
सार

मेरठ में खास कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी का अंदाज हैरान करने वाला रहा। योगी आदित्यनाथ ने अपने 25 मिनट के भाषण में कोई सियासी बात नहीं की। उन्होंने सिर्फ खिलाड़ियों के दिल जीतने की कोशिश की।

विज्ञापन
Sports Program in Meerut: CM Yogi Adityanath did not talk about politics in his speech
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मेरठ में बदले अंदाज में दिखे। अपने 25 मिनट के भाषण में न उन्होंने सियासत पर कोई बात की और न ही विपक्ष पर कोई वार किया। पैरालंपियनों का सम्मान करते हुए उनके परिजनों को भी मंच पर बुलाया। 1857 की क्रांति में मेरठ के योगदान का जिक्र करते हुए खेल नगरी में बनने वाले खेल उत्पादों पर बात की। मेरठ में सूबे का पहला खेल विश्वविद्यालय जल्द बनाने की बात उन्होंने एक बार फिर दोहराई। 

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीएम योगी जब-जब आए तो मुजफ्फरनगर दंगे से लेकर गोकशी तक पर बात करते रहे हैं। छेड़खानी, बहन-बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर वह विपक्ष पर हमलावर रहते हैं। लेकिन गुरुवार को उनके तेवर बदले-बदले थे। बेहद संजीदगी और भावनात्मक अंदाज में उन्होंने खिलाड़ियों, दिव्यांगों का दिल जीतने की कोशिश की। उन्होंने भारत माता की जय के उद्घोष से भाषण शुरू किया और समापन जयहिंद से किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


और भीड़ होती तो दूर तक जाता संदेश
पैरालंपियनों के सम्मान समारोह में दिव्यांग खिलाड़ियों की बड़ी संख्या रही। प्रदेश के 75 जिलों से दो हजार से ज्यादा दिव्यांग समारोह का हिस्सा बने। जिले के लोगों की बड़ी संख्या भी अगर इस समारोह का हिस्सा बनती तो संदेश दूर तक जा सकता था। हालांकि इस समारोह को सोशल मीडिया पर भी लाइव चलाया जा रहा था। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सरकारी समारोह था। इसमें दिव्यांग खिलाड़ियों पर ही फोकस रखा गया। आम लोगों को इसमें नहीं बुलाया गया था। 

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
 
सरकारी अमले ने संभाली कमान
समारोह को भव्य बनाने और शहर को सजाने में सरकारी अमला कई दिन से जुटा था। गुरुवार को भी इसका असर दिखाई दिया और आयोजन बेहद व्यवस्थित रहा। कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह, आईजी प्रवीण कुमार, अपर आयुक्त चैत्रा वी, डीएम के. बालाजी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी पूरे समारोह की व्यवस्था संभाले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed