अखिलेश के करीबी अतुल प्रधान ने भाजपा पर साधा निशाना, योगी के मेरठ दौरे को लेकर बोले...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी विधायकों पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा विफल रहा है और इसके लिए बीजेपी सांसद और विधायक जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करोड़ों रुपये खर्च हुए होंगे और वह मेरठ को कोई सौगात भी देकर नहीं गए।
एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है। इस पर कोई कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। अगर कंट्रोल नहीं हुआ तो सपाई सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। सपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए जल्द ही आईजी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
सपाइयों ने जाना घायल का हाल
सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि मेरठ में सांसद, छह विधायक और मेयर बीजेपी केहैं। इसके बावजूद वे मेरठ को कोई सौगात नहीं दिला सके। सपा सरकार ने जो योजनाएं शुरू की थीं, उनमें भी अडंगा लगाया जा रहा है।
दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल हुए लोगों का हाल जानने सपा नेता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने इस तरह की घटनाओं के लिए बिगड़ी कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि सरधना थाना क्षेत्र में दो गुटों में संघर्ष हुआ है। घायलों से मिलने वालों में एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और सपा नेता अतुल प्रधान आदि रहे।