{"_id":"689b4339027da81ab70c2654","slug":"sp-workers-visited-the-flood-affected-area-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103541-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते सपा कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बाढ़ ने जमकर कर कहर बरपाया। इस बाढ़ से खादर क्षेत्र की बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्षेत्र का दौरा किया।
जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर व समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जयंत के नेतृत्व मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांव बस्तौरा नारंग, मखदूमपुर, भीमकुंड, लतीफपुर, सिरजेपुर आदि का दौरा किया। लखनऊ से आए समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से वादा करता हूं यहां की बाढ़ से प्रभावित तमाम समस्या को लेकर पक्के तटबंध बनाया जाए, चांदपुर को हस्तिनापुर से जोड़ने वाले पुल के संपर्क मार्ग व बड़ी पुलिया के निर्माण किया जाए, बाढ़ पीड़ित किसानों की फसलों का मुआवजा दिया जाए या सुरक्षित स्थान पर भूमि आवंटित की जाए। यह सब समस्या विधानसभा में उठाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रतिवर्ष बाढ़ रोकने के पुख्ता प्रबंध किए जाते हैं। करोड़ों रुपये खर्च भी होते हैं परंतु आज तक बाढ़ नहीं रोकी गई क्योंकि बीजेपी कभी नहीं चाहती कि खादर क्षेत्र में बाढ़ को समाप्त किया जाए। सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर मेरठ कलेक्टेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर कार्यालय प्रभारी निरंजन चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर, सरधना विधानसभा अध्यक्ष मेहराज महलका, पवन यादव, योगेंद्र सोलदा, जीतू, ओमप्रकाश खटीक, नागपाल, खींमचंद जाटव, नरेश जाटव, रुद्र प्रताप, किशन जाटव, गुड्डू प्रधान, राजन कर्दम, नितिन, सागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।