फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP workers protest in PM residence scheme

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का डूडा कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 22 Sep 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
SP workers protest in PM residence scheme
आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगाकर सपा ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में धांधली का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने डूडा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डूडा अधिकारी पर भ्रष्टाचार करने और जनता से अवैध वसूली करने के आरोप लगाए गए।
सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में डूडा कार्यालय पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने डूडा के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के नारे लगाए। पवन गुर्जर ने कहा कि सरकारी योजना का लाभ देने के लिए आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों से अवैध वसूली हो रही है। जिसकी बार-बार वीडियो वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को सरकारी योजना का लाभ मिलना चाहिए। जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए और निलंबन की कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पीओ डूडा आशीष को मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में विवेक, देव पंडित, रोहित, शमशुद्दीन, गुड्डू, हरिकिशन, राज राजपूत, अंशुल, शीतल, फरदीन और सुमित कुमार मौजू रहेद्घ इनके साथ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से परेशान पात्र परिवार भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed