सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता छह गोवंश को मेरठ कलक्ट्रेट पर बांधने ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर गोवंश पुलिस लाइन में बंधवा दिए। इस दौरान पुलिस और सपाइयों में तीखी नोकझोंक हुई। यही नहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा नेता आदिल सिद्दीकी और अन्य सपाई गोवंश को जबरन खींचकर ले जाते नजर आए। पुलिस ने जैसे-तैसे उन लोगों से गोवंश को छुड़वाया। इतना ही नहीं, सपाइयों ने मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र बयानबाजी भी की।
विरोध का यह कैसा तरीका: सपा समर्थकों की मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र बयानबाजी, पशुओं को जबरन खींचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Jan 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन