आपने अभिनेता और क्रिकेटरों के बारे में तो खूब सुना होगा कि उन्होंने दूसरे देश की लड़की या लड़के से शादी कर ली। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स की प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानकर आपको खुशी होगी। यह युवक यूपी के बागपत जिले का रहने वाला है।
2 of 5
बागपत के रोबिन ने चीन की लड़की से शादी की
- फोटो : अमर उजाला
जी हां, बागपत में दोघट निवासी रोबिन पंवार डेढ़ साल पहले चीन गए थे। इसके बाद से वह वहीं रहकर योग सिखा रहे हैं। इस दौरान दिलचस्प बात यह रही है कि चीन निवासी मिनहुवां जोंग उर्फ मानवी का दिल रोबिन पर आ गया। बस फिर क्या...?
3 of 5
बागपत के रोबिन ने चीन की लड़की से शादी की
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों में प्रेम हो गया। वहीं इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए रोबिन और मिनहुवां जोंग ने अपने- अपने परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। खास बात यह है कि दोनों के परिजन भी आसानी से मान गए।
4 of 5
बागपत के रोबिन ने चीन की लड़की से शादी की
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दोनों ने सोमवार को बागपत में भारतीय रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए। युवती के पिता जिंग जोंग, मां सिओयिंग किन, मौसी और भाई जेन जोंग, रोबिन के पिता सोहनवीर, मां, भाई कपिल, अंशु के अलावा दोस्त एवं रिश्तेदार मौजूद रहे।
5 of 5
बागपत के रोबिन ने चीन की लड़की से शादी की
- फोटो : अमर उजाला
मिनहुवां जोंग उर्फ मानवी चीन में सरकारी स्कूल में अध्यापक है। वह स्कूल के बाद योग भी सिखाती है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/