फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader wife and mother cutting-edge weapons kill

सपा नेता की पत्नी-मां की दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Thu, 07 Sep 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Thu, 07 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
SP leader wife and mother cutting-edge weapons kill
सपा नेता पत्नी-मां की हत्या

नजीबाबाद (बिजनौर) में आदर्श नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े सपा नेता योगेश यादव की मां व पत्नी की धारदार हथियारों से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सास-बहू की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन


आदर्शनगर निवासी बीडीओ करन सिंह की 15 मई को मृत्यु हो गई थी। उनका बेटा सपा युवजन सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश यादव पिता की जगह नौकरी पाने के लिए भागदौड़ कर रहा है। बुधवार को भी योगेश यादव किसी काम से नूरपुर गया था। घर पर उसकी मां अनुराधा (57) और पत्नी प्रिया (25) अकेली थीं। योगेश यादव ने शाम करीब छह बजे घर पर फोन किया तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। योगेश ने अपने पड़ोसी एडीओ रमेश सिंह की पत्नी रीता को फोन किया। रीता अपने बेटे आशीष व एक अन्य राजीव के साथ योगेश के घर पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला था। वे अंदर गए तो दो कमरों में अनुराधा और प्रिया के रक्तरंजित शव पड़े थे। धारदार हथियार से गला रेतकर दोनों की हत्या की गई है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी धारदार हथियारों के गहरे घाव हैं। हत्यारों ने घर से कोई भी सामान लूटने की कोशिश नहीं की। सभी सामान सही सलामत मिला है। एसपी अतुल शर्मा व एसपी सिटी रामधारी चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक घटना की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। कातिलों व घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। योगेश यादव का उसकी पहली पत्नी से तलाक होने और उसके एक बेटा होने की पुलिस को जानकारी मिली है।

विज्ञापन

घटना में कई हत्यारों के शामिल होने का अनुमान

SP leader wife and mother cutting-edge weapons kill
मौके पर पहुंची पुलिस

हत्यारों ने दोनों महिलाओं को एक साथ मौत के घाट उतारा। अलग-अलग कमरों में रक्तरंजित शव पड़े होने से ऐसा अनुमान है कि हत्यारों की संख्या चार या उससे अधिक रही होगी। चर्चा है कि क्षेत्र में एक सफेद कार भी देखी गई। अनुमान है कि हत्यारे कार से आए थे। 

घर की रेकी करा रहे थे कातिल 
पुलिस का मानना है कि कातिल कई दिन से सास-बहू को ठिकाने लगाने का प्लान बना रहे थे। वह इस इंतजार में थे कि घर पर दोनों अकेली हो मिलें। बुधवार को कातिलों को यह मौका मिल गया। घटना के दौरान घर में तेज आवाज में टीवी चल रहा था। टीवी की तेज आवाज के कारण दोनों की चीख की आवाज भी बाहर तक नहीं जा सकी। पुलिस मान रही है कि दोनों की हत्या करने में चार से पांच कातिल घर में घुसे होंगे। घर के मेन गेट के अलावा कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। कातिल आसानी से घर में घुसे और घटना को अंजाम देकर चले गए।    पुलिस को जानकारी मिली है कि योगेश की एक शादी पहले भी हुई थी। उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल कर रही है कि कहीं पहली पत्नी की वजह से तो ये कत्ल नहीं हुए हैं। 

कहीं रंजिश में तो नहीं हुईं हत्याएं
सास-बहू की दिनदहाड़े हत्या के पीछे रंजिश होने के स्पष्ट संकेत मिलते हैं। घर का सामान पूरी तरह व्यवस्थित था। हत्यारों का उद्देश्य सास-बहू की हत्या करना था। हत्यारों ने सास-बहू को अलग-अलग कमरों में एक साथ निशाना बनाया ताकि कोई भी चीख-पुकार न कर सकें। हालांकि योगेश ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है, लेकिन घटना को किसने अंजाम दिया, पुलिस इस संबंध में कई पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed