फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP City team caught betting in the house, 16 arrested

Meerut News: एसपी सिटी की टीम ने मकान में पकड़ा सट्टा, 16 गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 05:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
SP City team caught betting in the house, 16 arrested
Iमेरठ। IIएसपी सिटी की स्पेशल टीम ने बुधवार को टीपी नगर थाना क्षेत्र के चंद्रलोक काॅलोनी में एक मकान में छापा मारकर दो सटोरियों और नंबर लगाने आए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने इस कार्रवाई में थाना पुलिस को शामिल नहीं किया। पुलिस ने सात हजार रुपये की नकदी, दस मोबाइल और सट्टे की पर्चियां बरामद की हैं।I
विज्ञापन


Iपुलिस ने बताया कि चंद्रलोक कालोनी में नीलम का मकान है। नीलम ने यह मकान किराए पर निशांत को दिया हुआ है। निशांत अपने साथी जाकिर निवासी लिसाड़ी गेट के साथ मिलकर सट्टे का अवैध धंधा करता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को टीम ने फोन पर जानकारी दी। जिसके बाद सभी 16 आरोपियों को थाने लाया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से सट्टा लगाने अवैध धंधा करते हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लगातार टीपी नगर में सट्टे की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed