{"_id":"625d34ea5eae66483f305869","slug":"sotiganj-police-got-information-about-vehicle-cutting-on-roofs-surveillance-by-drone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज पर शिकंजा: पुलिस को मिली छतों पर वाहन कटान की सूचना, ड्रोन से कराई जा रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज पर शिकंजा: पुलिस को मिली छतों पर वाहन कटान की सूचना, ड्रोन से कराई जा रही निगरानी
Mon, 18 Apr 2022 03:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 18 Apr 2022 03:22 PM IST
सार
सोतीगंज के कबाड़ियों के गोदाम तो बंद हो गए हैं, लेकिन अब पुलिस को सूचनाएं मिल रही हैं कि छतों पर वाहनों का कटान अवैध रूप से किया जा रहा है। इसके चलते अब ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सोतीगंज में कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के बाद उन पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि सोतीगंज में कबाड़ी छतों पर वाहनों का कटान कर रहे हैं। उनकी छत पर पार्ट्स भी रखे हुए है। इसके बाद सदर बाजार पुलिस ने एक्सपर्ट को बुलाया और ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस को खास जानकारी हाथ नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि समय-समय पर निगरानी की जाती रहेगी। जो भी गलत काम में लिप्त पाया गया, तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोर्ट मैरिज करने पर दी खौफनाक सजा: दामाद को पहले मारी गोली, फिर गला रेतकर हत्या, बचाने आई पत्नी व बहन पर भी चाकू से किए वार, हमलावर फरार
विज्ञापन
सोतीगंज के कबाड़ियों के गोदाम तो बंद हो गए हैं, लेकिन अब पुलिस को सूचनाएं मिल रही हैं कि छतों पर वाहनों का कटान अवैध रूप से किया जा रहा है। इसके चलते एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।
सदर बाजार पुलिस और स्पेशल टीम सोतीगंज पहुंची और ड्रोन उड़ाया गया। पूरे सोतीगंज में ड्रोन से निगरानी की गई। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि यहां नियमित निगरानी की जाएगी।