फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोर्ट मैरिज करने की सजा: पहले मारी गोली, फिर गला रेतकर की हत्या, बचाने आई पत्नी और बहन पर भी चाकू से किए वार

Mon, 18 Apr 2022 12:18 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Apr 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Meerut Murder news today: man shot dead for court marriage after love affair with sister in Meerut sardhana
जैकी मर्डर केस - फोटो : amar ujala

मेरठ के सरधना में सोमवार को दिन निकलते ही एक युवक की गोली मारने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गए।  युवक की हत्या की सूचना पर इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं सूचना पर सरधना पुलिस और एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मरने वाला युवक संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक का ममेरा भाई था।



बताया गया कि युवक जैकी ने घर के सामने ही रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग के बाद ढाई माह पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। सोमवार सुबह युवती के भाइयों ने घर में घुसकर बहन के पति को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान पति को बचाने आई पत्नी और बहन पर भी हमलावरों ने चाकू से वार किए जिसमें मृतक की बहन गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे विस्तार से पढ़ें आखिर कैसे भाइयों ने इज्जत की खातिर उजाड़ दिया अपनी ही बहन का सुहाग:-

Meerut Murder news today: man shot dead for court marriage after love affair with sister in Meerut sardhana
जैकी मर्डर केस - फोटो : amar ujala
मेरठ के सरधना कस्बे में गढ़ी खटीकान मोहल्ला निवासी जैकी उर्फ पटवारी (25) पुत्र हुकम सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। जैकी का अपने पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इससे युवती के परिजन नाराज चल रहे थे।
Meerut Murder news today: man shot dead for court marriage after love affair with sister in Meerut sardhana
जैकी मर्डर केस - फोटो : amar ujala
जैसे ही युवती के परिजनों को पता चला कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की कर ली है, वे आग बबूला हो गए और युवक पक्ष के लोगों को जमकर खरी खोटी सुनाई। कई बार युवक पक्ष को धमकी भी दी गई। सोमवार सुबह लड़की के भाइयों ने जैकी के घर में घुसकर पहले उसे बुरी तरह पीटा, उसके बाद सीने से सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder news today: man shot dead for court marriage after love affair with sister in Meerut sardhana
जैकी मर्डर केस - फोटो : amar ujala

गोली लगते ही खून से लथपथ जैकी जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद आरोपी भाइयों ने चाकू से जैकी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। पति जैकी को बचाने आई बहन के साथ भी मारपीट की गई। वहीं चीख-पुकार सुनकर भाई को बचाने दौड़ी जैकी की बहन पर भी हमलावरों ने चाकू से वार कर दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक की हत्या की सूचना पर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Meerut Murder news today: man shot dead for court marriage after love affair with sister in Meerut sardhana
जैकी मर्डर केस - फोटो : amar ujala

घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतक जैकी की पत्नी आंचल और बहन घायल है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना संवेदनशील सरधना क्षेत्र में हुई है। इसे लेकर पुलिस फोर्स अलर्ट है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं जैकी की मौत पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed