फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son drowned in pond, mother ran after him to save him, searched all night, no clue found

मेरठ: तालाब में समाया बेटा, बचाने के लिए पीछे दौड़ी मां, रातभर तलाश, नहीं मिला सुराग

Sat, 31 Oct 2026 11:19 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 31 Oct 2026 11:19 PM IST
सार

मां की आंखों के सामने बेटा तालाब में कूद गया। उसे बचाने के लिए मां चीखती हुई पीछे दौड़ीं, लेकिन चाहकर भी बेटे को नहीं बचा सकीं। कुछ ही पलों में अंकित पानी में समा गया। पूरी रात अंकित को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा लेकिन अंकित को बाहर नहीं निकाला जा सका। 

विज्ञापन
Son drowned in pond, mother ran after him to save him, searched all night, no clue found
अंकित पुत्र अशोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुल्हेड़ा गांव निवासी अंकित (26) पुत्र अशोक शनिवार को अचानक तालाब में कूद गया। बेटे को तालाब की ओर जाता देख मां ममता ने उसे रोकने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंकित के तालाब में छलांग लगाते ही मां उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ीं और शोर मचा दिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, अंकित पानी में डूब चुका था। मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने तत्काल उसे बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। तालाब में रस्सा डाला गया, लेकिन अंकित उसे पकड़ नहीं पाया। इसके बाद ग्रामीण हवा भरी ट्यूब लेकर तालाब में उतरे और काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


सूचना पर पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया। तालाब में अंधेरा होने पर बचाव कार्य प्रभावित होने लगा तो आसपास लाइटें लगवाई गईं। ग्रामीण भी देर रात तक तालाब के किनारे डटे रहे और युवक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

Son drowned in pond, mother ran after him to save him, searched all night, no clue found
दलदली तालाब में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

दलदल के कारण तलाश में आ रही परेशानी
तालाब में अधिक दलदल होने के कारण अंकित की तलाश में बचाव दल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोताखोरों को पानी के अंदर जाने और तलहटी तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। दो निजी गोताखोर भी मौके पर पहुंचे, लेकिन दलदल अधिक होने के कारण वे भी तलाश अभियान में शामिल नहीं हो सके। इसके चलते पीएसी के गोताखोरों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। देर रात तक तालाब में तलाश जारी रही।

विज्ञापन

तालाब किनारे बैठी रही मां, पथरा गईं आंखें
बेटे को अपनी आंखों के सामने तालाब में कूदता देख मां ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ीं, लेकिन अंकित उनकी पकड़ में नहीं आ सका। बेटे को पानी में डूबता देख उनकी चीख निकल गई। ग्रामीणों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी निगाहें लगातार तालाब पर टिकी रहीं। तालाब के किनारे बैठकर वह बेटे के सुरक्षित बाहर निकलने की आस लगाए रहीं। बार-बार बेटे को याद कर उनका रोना मौके पर मौजूद लोगों को भी भावुक कर रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

हादसे की होगी जांच
मौके पर सीओ दौराला शिव ठाकुर, थाना प्रभारी भरत सारस्वत, ग्राम प्रधान बालकिशोर चौहान, पूर्व प्रधान बबलू चौहान, प्रेमपाल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि अंकित की तलाश कराई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी।

मां की आंखों के सामने बेटा तालाब में कूद गया। उसे बचाने के लिए मां चीखती हुई पीछे दौड़ीं, लेकिन चाहकर भी बेटे को नहीं बचा सकीं। कुछ ही पलों में अंकित पानी में समा गया। पूरी रात अंकित को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा लेकिन अंकित को बाहर नहीं निकाला जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed