Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी की कातिल पत्नियां: पतियों की किलर मुस्कान-रविता और दामिनी रखेंगी अहोई अष्टमी व्रत; जेलर से मांगा ये सामान

Sun, 01 Nov 2026 10:16 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 01 Nov 2026 10:16 AM IST
सार

संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना के लिए माताएं रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इस बार अहोई अष्टमी पर रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। वहीं, मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद 20 से अधिक महिला बंदी अपने बच्चों की लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इनमें अपने ही पतियों की हत्या के मामले में जेल में बंद और मृत्युदंड की सजा पा चुकी महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Meerut: Convicted Husband Killers Muskan, Ravita and Damini to Observe Ahoi Ashtami Fast in Jail
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद 20 से अधिक महिला बंदी अपने बच्चों की लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इनमें अपने ही पतियों की हत्या के मामले में जेल में बंद और मृत्युदंड की सजा पा चुकी महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक से पूजा-पाठ की सामग्री मांगी है।


ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर निवासी पति सौरभ राजपूत की हत्या में अपने प्रेमी साहिल के साथ मृत्युदंड की सजा पा चुकी मुस्कान अपनी दो बेटियों के लिए व्रत रखेगी। बहसूमा में पति अमित की हत्या के मामले में प्रेमी अमरदीप के साथ मृत्युदंड की सजा पा चुकी रविता भी अपने बच्चों के लिए व्रत रखेगी। 
Trending Videos
Meerut: Convicted Husband Killers Muskan, Ravita and Damini to Observe Ahoi Ashtami Fast in Jail
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर में पति अतुल पंवार की हत्या के मामले में अपने प्रेमी तुषार के साथ जेल में बंद दामिनी ने भी अपने बेटे के लिए करवा मांगा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को पूजा-पाठ की आवश्यक सामग्री मुहैया करा दी गई है।
 
Meerut: Convicted Husband Killers Muskan, Ravita and Damini to Observe Ahoi Ashtami Fast in Jail
अहोई अष्टमी व्रत - फोटो : amar ujala
शाम 5 से 6:45 बजे तक अर्घ्य देने का शुभ समय
संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना के लिए माताएं रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इस बार अहोई अष्टमी पर रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। माताएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की पूजा करती हैं। शाम को तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Convicted Husband Killers Muskan, Ravita and Damini to Observe Ahoi Ashtami Fast in Jail
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
अष्टमी पर पूरे दिन रवि पुष्य योग रहेगा। शाम 5 से 6:45 बजे तक तारों की पूजा का शुभ समय शुरू होगा। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। अहोई अष्टमी पर पूजा, तीर्थ स्नान और दान का भी विशेष महत्व है।

 
विज्ञापन
Meerut: Convicted Husband Killers Muskan, Ravita and Damini to Observe Ahoi Ashtami Fast in Jail
रविता व मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अहोई अष्टमी पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का भी विशेष महत्व है। माता पार्वती को संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। इस दिन महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि और संतान की उन्नति की प्रार्थना करती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed