{"_id":"63f3dcc0b3f5ddfd890dd267","slug":"son-dies-due-to-car-collision-fathers-leg-amputated-meerut-news-c-14-1-127040-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कार की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कार की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता का पैर कटा
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। बाईपास मार्ग पर सोमवार देर शाम गांव भैंसा के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक पर सवार पुत्र कन्हैया (12) की मौत हो गई, जबकि पिता वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक पैर कट गया। कन्हैया चार बहनों का इकलौता भाई था।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने दांदूपुर निवासी कार सवार को पकड़ लिया और जमकर पीटा। मवाना पुलिस ने उसे भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया। इसी दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें शांत कर जाम खुलवाया।
गांव भैंसा निवासी वीरेंद्र राजमिस्त्री हैं। शाम 6:30 बजे वह कन्हैया के साथ बाइक पर ससुराल जा रहे थे। निलौहा जाने वाले रास्ते के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कन्हैया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वीरेंद्र का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।