फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Solver gang busted, four arrested, used to recruit candidates by taking money

मेरठ क्राइम ब्रांच ने किया बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, रुपये लेकर कराते थे भर्ती

Sun, 15 Dec 2019 01:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Dec 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Solver gang busted, four arrested, used to recruit candidates by taking money
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में क्राइम ब्रांच व थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों को पैसा लेकर भर्ती कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के मुख्य आरोपी समेत कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र, दो कार, मोबाइल व पचास हजार रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जसबीर पुत्र जोगीराम, निवासी ग्राम कैम्बवाला, थाना नया गांव चंडीगढ। अंकुर पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम मुण्डभर, थाना भौराकलां, जनपद मुजफ्फरनगर। परवेंद्र पुत्र कालूराम, निवासी चंद्रमणि कॉलोनी, देहरादून। सचिन पुत्र रामफल निवासी, सूर्यनगर जनपद रोहतक हरियाणा हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी महिला आरक्षी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती के दौरान क्राइम ब्रांच मेरठ को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सॉल्वर गैंग के लिए जरिए परीक्षा पास कराकर भर्ती कराने वाले गैंग के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध, मेरठ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं रेलवे, एसएससी, यूपी पुलिस भर्ती, दिल्ली सबओर्डिनेट सर्विसेज, सेट्रल एयरमैन सलेक्शन बोर्ड, हरियाणा एसएससी, नेवी में सेलर पद आदि में सॉल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों को भर्ती कराने का कार्य कर रहे थे। आरोपी साल 2016 से लगातार इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पैसा लेकर भर्ती करा रहे थे। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साल 2016 में एसएससी के पेपर लीक कराने के मामले में थाना चाणक्यपुरी, दिल्ली से जेल जा चुका है। वहीं गिरफ्तार आरोपी परवेंद्र साल 2013 में हत्या के अभियोग में जनपद बागपत से जेल जा चुका है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र, एक विटारा ब्रेजा कार, एक मारुती बलैनो गाड़ी नीले रंग की, चार मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड व पचास हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed