फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Solve easy questions first and then focus on the difficult ones.

Meerut News: पहले हल करें आसान सवाल, बाद में कठिन पर दें ध्यान

Tue, 06 Jan 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Solve easy questions first and then focus on the difficult ones.
गणित में बेहतर अंक लाने के लिए सूत्र याद कर, डायग्राम के साथ हल करें सवाल
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा टिप्स
मेरठ। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी में परीक्षार्थी जुटे हैं। कई छात्र-छात्राएं अपनी तैयारियों को लेकर चिंतित हैं, खासकर गणित जैसे विषय में, जो कई के लिए एक चुनौती बनता है। गणित का पेपर हमेशा से छात्रों के लिए कठिन माना जाता है, लेकिन सही रणनीति और दिशा से इस विषय को अच्छे अंक लाने का एक जरिया बना सकते हैं।
केके इंटर कॉलेज के गणित शिक्षक रवींद्र कुमार बताते हैं कि यदि अक्सर छात्र गणित को एक तरह से फोबिया मान लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। शुरुआत इस बात से करें कि सबसे पहले विषय से डरना बंद करें और मन से ये बात निकाल दें कि इस सब्जेक्ट में अच्छा नहीं कर पाएंगे। परीक्षा के दिनों में मन में किसी भी तरह की नकारात्मक सोच नहीं लानी चाहिए। हमेशा सकारात्मक रहना चाहिए और परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

सिलेबस और अध्यायों को समझें
गणित की अच्छी तैयारी के लिए सबसे पहले सिलेबस अच्छी तरह से पढ़ें। प्रत्येक अध्याय की महत्ता के अनुसार उसे समय दें। सबसे अधिक महत्वपूर्ण अध्याय में मैट्रिक्स, डिटर्मिनेंट्स, इंट्रीग्रल कैलकुलस हैं। मध्यम महत्वपूर्ण अध्याय वेक्टर एल्जेब्रा, तीन आयामी ज्यामिति है। सभी अध्यायों को रिवीजन के लिए समय दें। सुनिश्चित करें कि आप सिलेबस का कोई भाग न छोड़ें। एक समय-सारिणी बनाएं और कठिन विषयों पर सुबह के समय ध्यान दें। हर दिन दो-तीन घंटे का समय गणित को दें और इसमें से एक घंटा रिवीजन के लिए रखें। आसान विषय को सप्ताह के अंत में रिवाइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठिन अध्यायों पर विशेष ध्यान दें
आसान सवालों से शुरूआत करें, फिर जटिल प्रश्नों पर जाएं। इंटीग्रल कैलकुलस-पहले इसके बेसिक कांसेप्ट को समझें और फिर जटिल सवाल हल करें। वेक्टर एल्जेब्रा और थ्री डी ज्योमेट्री डायग्राम और ग्राफ के साथ अभ्यास करें। इन कठिन टापिक्स को समझने के लिए नियमित अभ्यास और रिवीजन करें।
सटीकता और गति पर ध्यान दें
समय बचाने के लिए आसान सवाल पहले हल करें। यूपी बोर्ड के पिछले 5-10 सालों के बोर्ड पेपर हल करें। इससे परीक्षा पैटर्न और सवालों की विविधता का पता चलेगा। समय प्रबंधन के लिए माक टेस्ट दें और खुद को परीक्षा के लिए तैयार करें।

सफलता के टिप्स
-गणना संबंधी गलतियों से बचें
-सवालों को हल करते समय स्टेप्स पर ध्यान दें, बाद उत्तर जांच करें।
-परीक्षा से एक दो दिन पहले आसान और मध्यम स्तर के सवालों पर फोकस करें।
-फार्मूले, परिभाषाएं और महत्वपूर्ण अवधारणाओं का दोहराव करें।
-रिवीजन के दौरान इन बातों का ध्यान रखें।
-गणित का कोई भी सवाल रटने की कोशिश न करें। हर सवाल को समझकर हल करें।
-डायग्राम और ग्राफ वाले सवालों में साफ-सुथरा और लेबल्ड काम करें।
-उत्तर को स्पष्ट और सटीक बनाने की कोशिश करें।

परीक्षा के दिन की रणनीति
सबसे पहले प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें और आसान सवालों को पहले हल करों। जिन सवालों के उत्तर बेहतर तरीके से हल कर सकते हों उन्हें ही पहले करें। कठिन सवालों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। प्रत्येक सवाल के लिए उचित समय निर्धारित करें ताकि सभी सवाल हल हो सकें।
मानसिक और शारीरिक तैयारी
परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लें और दिमाग को ताजा रखें। हल्का और पौष्टक भोजन करें। परीक्षा के दौरान शांत और सकारात्मक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed