फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Solution Day: 112 complaints in Sardhana, 138 complaints in Mawana

समाधान दिवस : सरधना में 112, मवाना में 138 शिकायतें

Sun, 04 May 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Solution Day: 112 complaints in Sardhana, 138 complaints in Mawana
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते एस पी देहात व एस डी एम। (मवाना)
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सरधना में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
विज्ञापन

सरधना। सरधना और मवाना तहसील में शनिवार को समाधान दिवस लगाया गया। सरधना में डीएम वीके सिंह ने और मवाना में एसडीएम और एसपी देहात ने जनसमस्याएं सुनी। सरधना में 112 और मवाना में 138 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मवाना में 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और सरधना में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया।
सरधना में जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। डीएम ने करनावल में अवैध कब्जा चकरोड़ बंद करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने पर क्षेत्रीय लेखपाल को सस्पेंड करने की चेतावनी दी। सरधना व्यापार मंडल ने भी नगर की कई प्रमुख समस्या को लेकर डीएम से शिकायत की है। नगर में सरकार के आदेश के अनुसार विद्युत आपूर्ति 22 घंटे की जाए व शनिवार को सप्ताहिक बंद पूर्ण रूप से लागू किया जाए। इस दौरान एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार रवि प्रजापति आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मवाना में एसपी देहात व एसडीएम ने सुनी समस्याएं
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र व एसडीएम दीपक माथुर ने तहसील व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम निधि राम नगर मकान व रास्ते को कब्जा मुक्त कराने, नरेश कुमार पहाड़पुर ने कृषि भूमि में नाम शुद्ध कराने, पवन कुमार सादुल्लापुर भूमि की पैमाईश कराकर कब्जा मुक्त कराने की शिकायत की। रामपाल सिंह भिडवारा ने घरौनी में नाम दर्ज कराने, धीर सिंह नंगली ईसा ने खेती की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। कलंदर जाति के लोगों ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि नगर पंचायत हस्तिनापुर के बराबर में खाली पड़ी भूमि पर रहकर पालन पोषण कर रहे थे। इस भूमि को विभाग ने अग्नि शमन को दे दिया है। जिससे वह लोग बेघर हो जाएंगे। देदूपुर निवासी जयपाल सिंह ने दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में पानी की निकासी के लिए जो नालियां बनी है, उनमें कूडा करकट भरा है। जिससे पानी की निकासी बंद हो गई है। साथ ही एक रास्ते पर अवैध कब्जा कर फसल बो दी गई है। रास्ते को कब्जा मुक्त कराने और नालियों की साफ कराने की मांग की। समाधान दिवस में राजस्व की 86, पुलिस की 19, विकास की 18 व अन्य विभागों की 15 शिकायतें प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed