फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soil must be protected from chemical fertilizers: Dr. Anil

मिट्टी को रासायनिक खादों से बचाना होगा : डॉ. अनिल

Sat, 19 Sep 2026 07:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 19 Sep 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Soil must be protected from chemical fertilizers: Dr. Anil
कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह में छात्रों को पारंपरिक खेती और प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए गांधी हॉल में दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पद्मश्री पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण, पारंपरिक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया। डॉ. जोशी ने कहा कि आज इंसान ने मिट्टी को भी नशादार बना दिया है। रासायनिक खादों और कीटनाशकों के लगातार और अनियंत्रित इस्तेमाल से मिट्टी की सेहत प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि मिट्टी को रासायनिक खादों से बचाना होगा और खेती में पारंपरिक तरीकों को फिर से अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि आज हम खेती नहीं, बल्कि एग्री-बिजनेस कर रहे हैं।
विज्ञापन

औद्योगीकरण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित हो रहा है, जिसका असर लगातार सामने आ रहा है। कीटनाशकों के बेतहाशा इस्तेमाल और कृषि भूमि में लगातार कमी को उन्होंने गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती की ओर लौटने के लिए सबसे पहले पानी बचाना होगा। पानी बचने से प्रकृति को सहारा मिलेगा और अन्य संसाधनों का संतुलन भी बेहतर होगा। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। सभी को मिलकर इसके लिए काम करना होगा। कुलसचिव डॉ. वीके सिंह ने स्वागत किया। निदेशक ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट डॉ. आरएस सेंगर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। संचालन प्रोफेसर डॉ. रेखा दीक्षित ने किया। इस अवसर पर डॉ. डीके सिंह, डीन पीजी डॉ. एलबी सिंह, डॉ. विपुल गुप्ता, डॉ. बुधेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed