समाजसेवी अहसान मियां का दिल्ली में निधन, मशहूर फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान से हुई थी मंगनी
नगर के मोहल्ला नवाबगंज निवासी समाजसेवी एवं कारोबारी फरीद अहमद लंबे अर्से से दिल्ली में रह रहे थे। रविवार सुबह आठ बजे दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। हाफिज अहमद हुसैन के पुत्र फरीद अहमद उर्फ अहसान मियां दिल्ली जिमखाना क्लब के सदस्य रहे। उनका फिल्म इंडस्ट्री में 70 के दशक में काफी दखल रहा।
मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान से नजदीकियां बढ़ने के साथ वर्ष 1973 में अहसान मियां से वहीदा रहमान से मुंबई में धूमधाम के साथ मंगनी हुई। अभिनेत्री वहीदा रहमान से मंगनी के बाद नजीबाबाद और अहसान मियां को देश विदेश में काफी पहचान मिली।
मंगनी के चंद महीनों बाद दोनों के बीच रिश्तों में दरार आई और वहीदा रहमान ने अप्रैल 1974 में कंवलजीत सिंह से विवाह किया।
फरीद अहमद उर्फ अहसान मियां को रविवार को दोपहर बाद दिल्ली में सुपुर्दे खाक किया गया। अहसान मियां की दोनों बेटियां नादिया और फराह मुंबई में रहती हैं। विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां, साहनपुर चेयरमैन मेराज अली, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने अहसान मियां के इंतकाल पर संवेदना व्यक्त की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/