{"_id":"c6f771f2032af8f1eec0382621249f21","slug":"smart-city-meerut-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए 15 सितंबर को मेरठ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए 15 सितंबर को मेरठ बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी की मांग ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ ने बैठक कर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की। जिसमें तीन दिन बाजार रात को 12 बजे तक खोले जाने के साथ ही 15 सितंबर को मेरठ बंद करने का निर्णय लिया गया।
स्मार्ट सिटी की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार संघ पहले से आंदोलन की राह पर है। तमाम जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने के बाद शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ कार्यकारिणी की बैठक गढ़ रोड स्थित एक होटल में हुई। जहां पर आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से तय हुआ कि अब इस आंदोलन को जनांदोलन से जोड़कर और धार दी जाए।
बैठक में तय हुआ कि 12, 13 और 14 सितंबर को शहर के प्रमुख बाजार रात 12 बजे तक खुलेंगे। आमतौर पर यह बाजार रात 10 बजे तक बंद हो जाते हैं। लेकिन इन तीन दिनों में दो घंटे अतिरिक्त खुलेंगे और स्मार्ट सिटी को लेकर जनजागरण करेंगे। वहीं, बैठक में यह भी तय हुआ कि व्यापारियों से आह्वान किया जाएगा कि वह अपने बाजार सोमवार की साप्ताहिक बंदी के दिन खोलें और मंगलवार 15 सितंबर को मेरठ बंद में अपने प्रतिष्ठान बंद रखते हुए पूर्ण सहयोग दें।
विज्ञापन
बाजार बंदी के आह्वान के लिए शनिवार से संयुक्त व्यापार संघ की टीम पूरे शहर में आह्वान करेगी। मेरठ बंद के दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम या मंडलायुक्त को सौंपा जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष नवीन गुप्ता और संचालन महामंत्री संजय जैन ने किया। इस दौरान पवन मित्तल, कमल ठाकुर, सरदार दलजीत सिंह, सतीश चंद जैन, संजीव रस्तोगी, गजेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, विपुल सिंघल, विजय आनंद अग्रवाल, लल्लू मक्कड़, संदीप रेवड़ी, आशू रस्तोगी, सुनील दुआ, राजीव गुप्ता काले, तरुण गोयल, सरदार नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र चौहान, नवीन अग्रवाल, हाजी खान मोहम्मद, अकरम गाजी आदि मौजूद रहे।
विधानसभा भी घेरेंगे
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ की बैठक में तय हुआ कि स्मार्ट सिटी की मांग पर मेरठ के व्यापारियों के साथ ही तमाम समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों, मेरठ बार एसोसिएशन के साथ आम जनता से लखनऊ चलने का आह्वान किया जाएगा। जहां पर स्मार्ट सिटी की मांग के साथ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान वहां पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव इन तीनों में जो भी उपलब्ध होंगे, उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा।