फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart city meerut

स्मार्ट सिटी के लिए क्रांतिधरा पर जनांदोलन

Thu, 10 Sep 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 10 Sep 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
smart city meerut

स्मार्ट सिटी का हक पाने के लिए क्रांतिधरा पर जनांदोलन का झंडा बुलंद होने जा रहा है। कचहरी स्थित नानक चंद सभागार में बुधवार को शहर के जिम्मेदार और बुद्धिजीवी वर्ग ने शिरकत कर इस आंदोलन की रूपरेखा बनाई। इसका बिगुल बृहस्पतिवार (आज) बेगमपुल पर शाम 5:30 बजे बेगमपुल पर मानव श्रृंखला बनाकर फूंका जाएगा। हस्ताक्षर अभियान भी चलेगा और वाहनों पर स्टीकर भी लगेंगे। आंदोलन को धार देने के लिए जन प्रतिनिधियों को घेरा जाएगा। कमिश्नरी पर विशाल सभा होगी। संकल्प लिया गया कि लक्ष्य स्मार्ट सिटी है, जिसे हर हालत में हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोजित बैठक में वकील, चिकित्सक, व्यापारी, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और किसान जुटे। सभी ने केंद्र और राज्य सरकार पर मेरठ के साथ सौतेला व्यवहार करने और नेताओं पर ओछी राजनीति करने के आरोप लगाए। जहां भाजपा और सपा के नेताओं को घेरा। वहीं, शहर की अस्मिता से जुड़े इस विषय पर चुप्पी साधने पर बसपा, रालोद और कांग्रेस के नेताओं से भी जवाब मांगा। वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनने से शहर में खुशहाली आएगी। इसके लिए सभी को एकजुट होकर आंदोलन शुरू करना है। यह आंदोलन किसी राजनैतिक दल के बैनर तले नहीं बल्कि संघर्ष समिति के तत्वावधान में होगा। बैठक का संचालन नवीन प्रधान ने किया।
विज्ञापन



गुजरात में स्मार्ट सिटी एक्सपोजर विजिट
नगर निगम प्रशासन को गुजरात में स्मार्ट सिटी एक्सपोजर विजिट के लिए बुलाया गया है। केंद्र और राज्य सरकार मेरठ को स्मार्ट सिटी मिशन के चयनित शहरों में होना साबित कर रही है। स्मार्ट सिटी को लेकर कार्यशाला रही हों या फिर एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम, सभी में प्राथमिकता पर बुलाया जा रहा है। आगामी 11 सितंबर से तीन दिवसीय कार्यक्रम अहमदाबाद में होगा। जिसमें अहमदाबाद एवं गांधीनगर के मध्य जीआईएफटी द्वारा विकसित स्मार्ट सिटी के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर राज्य सरकार ने मेरठ नगर निगम के नगरायुक्त को बुलावा पत्र भेजा है। जिसमें उप्र के रायबरेली सहित 14 शहरों के नगरायुक्त और अधिशासी अधिकारियों को बुलाया गया है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चयनित नगरों के कंसलटेंटों के चयन हेतु आरएफसी डाक्यूमेंट्स की स्वीकृति के लिए क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र में एक बैठक की गई थी। जिसमें स्मार्ट सिटी की अवधारणा की जानकारी के लिए आगामी 11 से 13 सितंबर के मध्य एक एक्सपोजर विजिट करने का निर्णय लिया गया। एक्सपोजर विजिट गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। नगरायुक्त उमेश प्रताप, चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय आदि अधिकारी एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed