फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart city ki raah

स्मार्ट सिटी की राह में बढ़ा अहम कदम

Fri, 24 Jun 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
smart city ki raah
सदर दाल मंडी में स्मार्ट सिटी के लिये वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
 स्मार्ट सिटी की राह में एक बड़ा कदम उठाया गया है। वेस्ट टू एनर्जी परियोजना के तहत नगर निगम ने ग्रीन एनर्जी प्रा. लि. से 25 साल का करार किया है। अब यह कंपनी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर गांवड़ी में इससे बिजली पैदा करेगी।
विज्ञापन

नगरायुक्त देवेंद्र कुशवाहा के मुताबिक गांवड़ी में कूडा निस्तारण प्लांट के लिए काफी समय से कवायद चल रही है। अब इस कंपनी के साथ 25 साल का करार कर लिया है। यहां कूड़े से 12 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता के प्लांट की स्थापना बीओटी के आधार पर करेगी और 25 साल तक संचालन करेगी। इसके लिए गांवड़ी में आठ एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। एक रुपया प्रति वर्ग मीटर की दर से लाइसेंस फीस वसूली जाएगी।
विज्ञापन


18 माह में लगाना होगा प्लांट
इस कंपनी को 18 माह के भीतर प्लांट को पूर्ण रूप से विकसित करना होगा। 25 साल बाद प्लांट को नगर निगम को हैंड ओवर करना होगा। इस अवधि तक इसका रखरखाव भी कंपनी ही करेगी। बिजली उत्पादन का क्या इस्तेमाल होगा इसके लिए कई विकल्प पर काम हो रहा है। मसलन घरेलू एवं कमर्शियल दोनाें कार्यों में इसका उपयोग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों से की अपील
महापौर हरिकांत अहलूवालिय ने कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और बार के पदाधिकारियों से भेंट की। अनुरोध किया कि सभी अधिवक्ता मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने में अपना और परिवारों का पूरा सहयोग प्रदान करें। बार काउंसिल ने भी महापौर को इस मुहिम में अपनी हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। गजेंद्र सिंह धामा, अनिल बख्शी, केके पाहवा, नरोत्तम, नितिन, सरदार अमरजीत, राजीव वत्स, नेहा, मनप्रीत कौर, रेनूका सिंघल आदि साथ रहे।  इसके अलावा शहर दालमंडी में संजीव रस्तोगी, बीना अग्रवाल, आशीष ऐरन, अमित कुमार अग्रवाल, श्रीकिशन से स्थानीय व्यापारियों ने शिविर लगाकर वोट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed