कोरोना महामारी : मेरठ में टीकाकरण स्लॉट के लिए मारामारी, जद्दोजेहद कर ऑनलाइन बुक करा रहे डोज मगर नहीं आता नंबर
स्वास्थ्य विभाग को 18 साल से 44 वर्ष के लाभार्थियों के लिए इस सप्ताह कुल 34,800 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मिली हैं। प्रतिदिन 5800 लाभार्थियों को टीकाकरण का लक्ष्य है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब 70 प्रतिशत ऑनलाइन और 30 प्रतिशत ऑन द स्पॉट स्लॉट बुक किए जा रहे हैं। नियमों में बदलाव के पहले जहां 123 सरकारी और 46 निजी अस्पतालों में टीकाकरण था, वहीं अब सिर्फ सरकारी में 18 से 44 साल वालों के लिए 31 केंद्र और 45 साल से ज्यादा वालों के लिए 58 केंद्र हैं।
इसके अलावा नया नियम यह बनाया है कि 17 मई से कोविश्ीाल्ड बूस्टर डोज के लाभार्थी अब 84 दिन के बाद ही टीकाकरण स्थल पर आएं। अब 84 दिन से पहले कोविशिल्ड की बूस्टर डोज नहीं दी जाएगी। दूसरी ओर लोग 28 या 45 दिन के हिसाब से टीका लगवाने की जुगत में हैं। इस वजह से भी अव्यवस्था है। हालांकि जिन्हें पहली डोज कोवैक्सीन की लगी है, उन्हें पूर्व की भांति 28 दिन के बाद ही बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
18 से 44 साल वालों के लिए 34800 डोज मिलीं
स्वास्थ्य विभाग को 18 साल से 44 वर्ष के लाभार्थियों के लिए इस सप्ताह कुल 34,800 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मिली हैं। प्रतिदिन 5800 लाभार्थियों को टीकाकरण का लक्ष्य है। 23 मई को सुबह 10:00 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अपने स्लॉट जिनकी संख्या पूरे जिले में 31 है, टीकाकरण के लिए बुक कर सकते हैं। अगर लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन के बाद 4 अंकों का ओटीपी नहीं मिलता है तो उनका टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि सुबह स्लॉट पंजीकरण से पहले प्रत्येक दशा में आरोग्य सेतु या कोविंन डॉट जीओवी डॉट पर पंजीकरण करा सकते हैं। टीकाकरण के लिए सिर्फ उत्तर प्रदेश के नागरिक तथा जिन लाभार्थियों की आयु 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच है, वही टीकाकरण से लाभान्वित होंगे। 45 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों का टीकाकरण पूर्व की भांति प्रतिदिन बनाए गए सीवीसी पर ऑनलाइन एवं ऑन द स्पॉट पूर्व की भांति होता रहेगा।
पल्लवपुरम में लगाया गया कोरोना टीकाकरण का शिविर
पल्लवपुरम फेज द्वितीय के हनुमान मंदिर परिसर में पार्षद विक्रांत ढाका एवं स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए टीकाकरण एवं जांच शिविर लगाया गया। शिविर में पार्षद द्वारा लोगों को कोरोना किट भी बांटी गई।
आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारियों मदन पाल सिंह झिटकारी, दीपक बिश्नोई, अनिल कुमार प्रीति पांडेय, दुर्गेश पांडेय, शुभांगी पांडेय, डॉ. विपिन कुमार, शरद चौहान, आलोक, डॉ. संजीव मलिक, डॉ. जाह्नवी सिंह, डॉ. ज्योति, डॉ. गौरव त्यागी, मोनू पाल और मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।