{"_id":"6437224ebd201f64b70c75a8","slug":"six-teams-are-raiding-to-reveal-the-vishu-murder-case-meerut-news-c-14-1-mrt1006-188236-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विशु हत्याकांड के खुलासे को छह टीमें दे रहीं ताबड़तोड़ रहीं दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विशु हत्याकांड के खुलासे को छह टीमें दे रहीं ताबड़तोड़ रहीं दबिश
Thu, 13 Apr 2023 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
हस्तिनापुर/मवाना। पलड़ा गांव में विशु हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। पुलिस इसमें कई बिंदू पर काम कर रही है। एसएसपी ने मवाना थाने में दोपहर को एक आराेपी की बहन से भी पूछताछ की। वहीं, बुधवार को हत्या में आरोपी बनाए गए प्रधान गजेंद्र के परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर फर्जी नामजदगी का आरोप लगाया।
बुधवार को ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विशु के परिजनों ने कहा कि हत्या के चार दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। मुख्य आरोपी फरार हैं। इस पर सोमेंद्र तोमर ने एसपी देहात कमलेश बहादुर और एसडीएम अखिलेश यादव से कहा कि मामले का जल्द खुलासा करें।
ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से कहा कि पुलिस ने मवाना थाने में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, वहीं हस्तिनापुर थाने में 15 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज मुकदमे कराए हैं। सोमेंद्र तोमर ने कहा कि इस बारे में अधिकारियों से बात करेंगे। तोमर ने कहा कि अगर जल्द ही मामले का खुलासा नहीं होता तो वह इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। लोगों ने कहा कि हस्तिनापुर पुलिस की लापरवाही से यह घटना हुई है, इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो। इसके अलावा भाजपा नेता बलराज डूंगर ने बुधवार को पलड़ा गांव में बैठक कर एसडीएम से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उन पर इनाम घोषित करने की मांग की। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।
विज्ञापन
गंगा में प्रवाहित की अस्थियां
बुधवार को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में सुबह अस्थियों को मखदुमपुर गंगा घाट पर गंगा में विर्सजन किया गया।
नामजद ग्रामीणों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त
विशु हत्याकांड से जुड़े मामले में जितने भी आरोपी हैं, इसके अलावा जिन लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ के मामले में मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन सभी के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है।
आगजनी-तोड़फोड़ करने वालों की हो रही पहचान
विशु की हत्या के दूसरे दिन गांव में आगजनी और तोड़फोड़ करने वालों की पुलिस वीडियो के आधार पर पहचान कर रही है। इसमें बहुत से युवक आसपास गांवों के बताए जा रहे हैं।