फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   six month time to goverment, 3 months fail

शिवपाल यादव बोले, यूपी में इस समय कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट

Sat, 08 Jul 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sat, 08 Jul 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
six month time to goverment, 3 months fail
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। अपराध लगातार बढ़ रहे है। उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने अपने तीन महीने के कार्यकाल में अभी तक कोई नया काम नहीं किया है। प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई नया बजट भी पास नहीं किया है। हमारी सरकार ने जो बजट पास किया था, उसी से प्रदेश में काम कराए जा रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव शुक्रवार को सपा नेता पिंटू राणा की रस्म पगड़ी में शामिल होने मेरठ आए थे। शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। रोज अपराध हो रहे हैं, बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही है, सरकार रोकने में विफल है,  पुलिस पर हमले हो रहे हैं। जबकि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने दावा किया था कि 45 दिन में हम क्राइम कंट्रोल कर दिखाएंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि योगी सरकार को तीन महीने काम करते हुए हो गए हैं, लेकिन अभी तक एक भी कोई नय काम प्रदेश की सरकार ने नहीं किया है। हमने प्रदेश की बीजेपी सरकार को 6 महीने का समय दिया है। 6 महीने बाद हम सरकार से उसके काम काज का हिसाब मांगेंगे। अभी तीन माह हुए है, तीन माह में सरकार फेल हो गई है। छह माह में सुधार नहीं होगा तो फिर सरकार का विरोध किया जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय राजपूताना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयचंद भदौरिया, आचार्य प्रमोद कृष्णम शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed