साहब! मैंने अपनी पसंद से की लव मैरिज, मम्मी-पापा करना चाहते थे दूसरी जगह शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने थाने में पहुंचकर इंस्पेक्टर से कहा, साहब! मैंने अपने प्रेमी से शादी कर ली है। मेरे माता-पिता दूसरी जगह मेरी शादी करना चाहते थे। जानिए क्या है पूरा मामला।
मेरठ में टीपी नगर थाने पहुंची एक युवती ने इंस्पेक्टर से कहा कि सर! मम्मी और पापा मेरा रिश्ता दूसरी जगह करना चाहते थे। लेकिन मैंने घर से जाकर अपनी पसंद के इस लड़के से शादी कर ली।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक परिवार ने रविवार को थाने आकर आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी को एक युवक ले गया है। लेकिन तहरीर नहीं दी। सोमवार को पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की तो कुछ ही देर बाद लड़की आरोपी युवक को साथ लेकर थाने पहुंच गई। पीछे-पीछे उसके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक युवती ने खुद को बालिग बताते कहा कि उसके परिजन उसकी मर्जी के बिना उसका रिश्ता तय करना चाहते थे। उसने युवक के साथ औघड़नाथ मंदिर में शादी करने का दावा किया।
इंस्पेक्टर टीपी नगर परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी। किसी कानूनी कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। इस वजह से कोई लिखापढ़ी नहीं की गई। वहीं, थाना क्षेत्र से 23 जुलाई को गायब एक किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की का मेडिकल और बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद ही इसमें आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि आरोपी अभी पकड़ से दूर है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/