फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Ram Naam Sandesh Yatra started from Nauchandi Temple

Meerut News: नौचंदी मंदिर से निकली श्रीराम नाम संदेश यात्रा

Sun, 18 Jan 2026 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Naam Sandesh Yatra started from Nauchandi Temple
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी ग्राउंड स्थित श्री बालाजी मंदिर में षष्टम स्थापना दिवस के प्रथम दिन श्रीराम नाम संदेश ध्वज एवं भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। मंदिर के संस्थापक पंडित नरेंद्र स्वामी महाराज ने श्रीराम नाम ज्योति प्रज्ज्वलित कर यात्रा का आरंभ किया। मुख्य यजमानों ने श्रीराम रथ का पूजन किया। महंत पंडित धीरज स्वामी ने श्रीराम दरबार की आरती की।

जीवन प्रबंधन आध्यात्मिक धर्म गुरु महंत आचार्य मनीष स्वामी ने यात्रा के उद्देश्य सामाजिक समरसता, लोककल्याण, सद्भावना और सनातन संस्कृति से जोड़ने की बात कही। 101 कलशों के साथ पीतांबरधारी महिलाओं ने यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर इंद्रा द्वार, शांता स्मारक स्कूल चौराहा होते हुए राजेंद्र नगर से वापस मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर राम नाम के जयकारे लगाए। इस कार्यक्रम में मंदिर समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed