फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shopping mall, restaurant and multiplex will be built at Sohrab Gate bus stand

Meerut News: बस अड्डे पर बनेंगे शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट और मल्टीप्लेक्स, देख सकेंगे फिल्म

Sun, 27 Nov 2022 08:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2022 08:00 AM IST
सार

मेरठ में अब बस अड्डों पर अब लखनऊ के आलमबाग अड्डे जैसी सुविधाएं मिलेगी। बस अड्डों पर अब शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स बनावाए जाएंगे। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत यह कार्य किए जाएंगे। पीपीपी मॉडल के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगते ही योजना को जल्द ही पंख लगेंगे।

विज्ञापन
Shopping mall, restaurant and multiplex will be built at Sohrab Gate bus stand
मेरठ बस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के 17830 वर्गमीटर में बने सोहराब गेट बस अड्डा पर लखनऊ के आलमबाग अड्डे जैसी सुविधाएं होंगी। यहां शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, मल्टीप्लेक्स बनाए जाएंगे। सुरक्षा के नजरिया से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इससे यात्रियों को न तो बसों का इंतजार करने में परेशानी होगी और न ही खुद को असुरक्षित समझेेंगे। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत यह कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में प्रदेश के 23 बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव पास हुआ है, जिसमें सोहराब गेट अड्डा भी है। रोडवेज के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि इस बस अड्डा से प्रत्येक रूट की बसों का संचालन होता है। रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। पीपीपी मॉडल के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगते ही योजना को जल्द ही पंख लगेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: आग भड़की तो कर्मचारियों से कहा-भाग जाओ...खुद घिर गए इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के आला अफसरों ने अड्डा से संबंधित तथ्य जुटाने शुरू कर दिए हैं, ताकि यात्री सुविधाओं का खाका खींचा जा सके। अफसरों का कहना है कि सोहराब गेट अड्डा कम से कम दो मंजिला बनेगा। सबसे नीचे बसों का संचालन किया जाएगा। पहली मंजिल पर यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन के इंतजाम किए जाएंगे।


देख सकेंगे फिल्म
सोहराब गेट बस अड्डा पर पीपीपी मॉडल पर मल्टीप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा, जहां न सिर्फ यात्री बल्कि शहरवासी भी फिल्म का मजा ले सकेंगे। रोडवेज अफसरों ने बताया कि यात्रियों के अलावा शहर के लोग भी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

128.37 करोड़ की है जमीन
रोडवेज के रिकॉर्ड के अनुसार सोहराब गेट बस अड्डा का क्षेत्रफल 17830 वर्गमीटर है। इस भूमि की कीमत सर्किल रेट से 128.37 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: गन्ना मंत्री ने मिल प्रकरण पर जताई नाराजगी, डीएम को दिए जांच के आदेश, आग से चीफ इंजीनियर की हुई मौत

127 बसों का संचालन कर रहा सोहराब गेट
सोहराब गेट डिपो के बेड़ा में 127 बसें हैं। इन बसों का संचालन करने के लिए रोडवेज के 55 तथा संविदा के 279 चालक हैं। रोडवेज के 41 परिचालक और 302 परिचालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed